सोहर गीत : जन्‍में अयोध्‍या में राम-डॉ.अर्चना दुबे ‘रीत’

सोहर गीत

*शीर्षक – श्री राम जन्म*

सोहर गीत : जन्‍में अयोध्‍या में राम-डॉ.अर्चना दुबे 'रीत'
सोहर गीत : जन्‍में अयोध्‍या में राम-डॉ.अर्चना दुबे ‘रीत’
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै
मंगल गावै, खुशियां मनावै
मंगल गावै, खुशियां मनावै
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै....।

राजा दशरथ धनवा लुटावै
अन्न, वस्त्र, हीरा, मोतीयन बाटै.....2
बाजे बजनवा दुआरे
सखिन सब मंगल गावै.....2
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै....।

देवलोक में हो रही चर्चा
ब्रह्मा, विष्णु किये फूलों की वर्षा....2
शिव जी भी शीश नवावै
सखिन सब मंगल गावै....2
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै......2

सब जगहन पर जय श्री रामा
राम नाम का जप रहे माला.....2
ऋषी मुनी सब वन में मगन है
बारि- बारि से दरश करत है
हसि - हसि के राम निहारे
सखिन सब मंगल गावै
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै.....2

बालरुप में विष्णु जनम लिए
देवी देवता सबही मगन हुए.....2
नारद जी वीणा बजावै
सखिन सब मंगल गावै
जन्में अयोध्या में राम
सखिन सब मंगल गावै......2

-डॉ.अर्चना दुबे ‘रीत‘, मुम्बई, महाराष्ट्र

Loading

2 thoughts on “सोहर गीत : जन्‍में अयोध्‍या में राम-डॉ.अर्चना दुबे ‘रीत’

Leave a Reply to डॉ. अशोक आकाश Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *