आखिर कब रोशन होगा गरीब का घर….? आजादी के 75 सालों बाद भी इस प्रश्न का…
Tag: आलेख महोत्सव
आलेख महोत्सव
आलेख महोत्सव
स्नेही साहित्यकार,
बंधु/भगनी
सादर वंदे
“आजादी का अमृत महोत्सव’ की इस बेला में “सुरता: साहित्य की धरोहर’ (www.surta.in) वेब पोर्टल पर “आलेख महोत्सव” आयोजित करने जा रही है, जिसमें 75 आलेख प्रकाशित किया जाना है । यह सर्वविदित सत्य है कि साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक होता है। इस हेतु आपसे सहयोग की अपेक्षा है । आप इस आलेख महोत्सव में अपना एक आलेख प्रेषित करें, ऐसा आग्रह है ।
आप से सविनय निवेदन है कि आजादी के इस 75वें वर्ष में अपनी साहित्यिक सहभागिता से इस अवसर को “सुरता-धरोहर” बनाने में सहयोग प्रदान करें ।
इस “आलेख महोत्सव” के कुछ विषय वस्तु निम्नवत रेखांकित किए जा रहे हैं यद्यपि आप अपने आलेख का शीर्षक देने के लिए स्वतंत्र है-
“आलेख महोत्सव” के कुछ विषय वस्तु-
1.भारत का गौरवमयी इतिहास
2. भारत का उज्जवल भविष्य
3. राष्ट्रीय एकता के साधक तत्व
4. राष्ट्रीय एकता के बाधक तत्व
5. राष्ट्रीय एकता का मूल -कर्तव्य पालन
6. भारतीय संस्कृति- राष्ट्रीय एकता का स्रोत
7. राष्ट्र विकास में एक व्यक्ति का योगदान
8. 21वी सदी के राष्ट्रीय विचारक साहित्यकार
9. राष्ट्रीय कर्तव्य ही राष्ट्रभक्ति है
10. आत्मनिर्भर भारत-भारत का उज्जवल भविष्य
उपरोक्त विषय वस्तु के आधार पर राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्र विकास परक आलेख आपसे सादर अपेक्षित है।
आग्रह-
इसके लिए आपसे आग्रह है कि-
1. आलेख आपका मौलिक हो।
2. आलेख कम से कम 1000 शब्द सीमा में हो अधिक के लिए आप स्वतंत्र हैं।
3. आलेख का संदर्भ एवं स्रोत अपेक्षित है ।
4. आलेख को टाईप प्रति (word file) में ही भेजना होगा ।
5. स्वयं का छायाचित्र भेजना आवश्यक है साथ ही अपने आलेख से संबंधित चित्र भी सम्मिलित कर सकते हैं।
6. अपना आलेख [email protected] पर मेल करना है।
समय सीमा-
26 जनवरी 2023 तक ।
निवेदक
रमेश चौहान
संपादक, सुरता साहित्य की धरोहर
आलेख महोत्सव: 14. राष्ट्रीय एकता के साधक तत्व – तुलसी देवी तिवारी
राष्ट्रीय एकता के साधक तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण हैं यहाँ के लोग, जिनके हृदयों में अपनी…
आलेख महोत्सव: 13. राष्ट्रीय चेतना में साहित्यकारों का योगदान-शंकर लाल माहेश्वरी
समाज की ऐसी विकृतियों की अवस्था में इस प्रकार के साहित्य सृजन की आवश्यकता है जो…
आलेख महोत्सव: 12. भारतीय संस्कृति-राष्ट्रीय एकता का स्रोत -चोवा राम वर्मा ‘बादल’
हमारा प्यरा देश भारत उच्चतम सांस्कृतिक मापदंडों वाला देश है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत सदैव ही…
आलेख महोत्सव: 11. भारत की एकता में बाधक तत्व-महेश पांडेय ‘मलंग’
आलेख महोत्सव: 11. भारत की एकता में बाधक तत्व-महेश पांडेय 'मलंग' इस वर्ष हम अपनी आजादी…
आलेख महोत्सव: 10. भारत का गौरवमयी इतिहास-कमला अग्रवाल
यह सोचने मात्र से कि भारत के गौरवमयी इतिहास का वर्णन करना है ,शरीर रोमांचित हो…
आलेख महोत्सव: 9. भारतीय संस्कृति राष्ट्रीय एकता का मूल स्रोत -तेजराम शाक्य
भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता इसकी विविधता में एकता है तथा सभी विरोधाभास को समन्वय करने…
आलेख महोत्सव: 8.राष्ट्र विकास में एक व्यक्ति का योगदान-डॉ. शोभा उपाध्याय
राष्ट्र विकास में एक व्यक्ति का योगदान विकास का अर्थ है गुणात्मक परिवर्तन। यह सदैव सकारात्मक…
आलेख महोत्सव: 7. राष्ट्रीय कर्त्तव्य ही राष्ट्रभक्ति है -अवधेशकुमार सिन्हा
राष्ट्र शब्द सुनते ही एक भू-खंड का मानचित्र मनुष्य के मन-मस्तिष्क पर छा जाता है. मानचित्र…
आलेख महोत्सव: 6. आत्मनिर्भर भारत-भारत का उज्जवल भविष्य
भारत की आधुनिक पहचान बनाने तथा उसे आर्थिक संकट से बचाने के लिए एक ये अभूतपूर्व…