₹101.00
371 हाइकुकारों के हाइकुओं को समाहित करने की अद्भुत परिकल्पना और संयोजना से निर्विवाद सिद्ध हुआ है कि “हाइकु वाटिका” केवल हाइकुओं का संकलन ही नहीं वरन् एक अति अपरिहार्य सन्दर्भ ग्रंथ भी है । पुस्तक के सन्दर्भ में टिप्पणी करते हुए हिन्दी हाइकु के सुप्रसिद्ध हाइकुकार स्वर्गीय डॉ रमाकान्त श्रीवास्तव जी ने कहा है कि – “मुझे आशा ही नहीं, विश्वास भी है, आश्वस्ति भी कि “हाइकु वाटिका” हाइकु जगत के संकलनों में सदैव शीर्ष पर रहेगा ।
50 in stock
Description
हाइकु वाटिका (हाइकु संग्रह)
हिन्दी हाइकु के बढ़ते चरणों को गतिशील करने में प्रदीप कुमार दाश “दीपक” जी द्वारा संपादित कृति “हाइकु वाटिका” एक महत्वपूर्ण हाइकु कृति है । वर्ष 2004 में माण्डवी प्रकाशन गाजियावाद (उ.प्र.) से प्रकाशित यह महत्वपूर्ण कृति तीन खण्डों में विभाजित है । कृति के प्रथम खण्ड में हिन्दी के 54 सुप्रसिद्ध हाइकुकारों के परिचय, प्रश्नोत्तरी एवं उनके आठ-आठ उत्कृष्ट हाइकु सम्मिलित किए गये हैं । द्वितीय खण्ड में 68 हाइकुकारों के चार-चार उत्कृष्ट हिन्दी हाइकु एवं तृतीय खण्ड में 249 हाइकुकारों के एक-एक प्रतिनिधि हाइकुओं को संकलित किए गये हैं । इसप्रकार 371 हाइकुकारों के हाइकुओं को समाहित करने की अद्भुत परिकल्पना और संयोजना से निर्विवाद सिद्ध हुआ है कि “हाइकु वाटिका” केवल हाइकुओं का संकलन ही नहीं वरन् एक अति अपरिहार्य सन्दर्भ ग्रंथ भी है । पुस्तक के सन्दर्भ में टिप्पणी करते हुए हिन्दी हाइकु के सुप्रसिद्ध हाइकुकार स्वर्गीय डॉ रमाकान्त श्रीवास्तव जी ने कहा है कि – “मुझे आशा ही नहीं, विश्वास भी है, आश्वस्ति भी कि “हाइकु वाटिका” हाइकु जगत के संकलनों में सदैव शीर्ष पर रहेगा ।
विवरण-
Pradeep kumar Dash “Deepak”
● Haiku Vatika ( हाइकु वाटिका )
A great collection of 371 haiku poet from India. [2004]
● Publisher : mandavi prakashan gajiavad.
● Price : ₹ 101
(पुस्तक उपलब्ध 50 प्रति)
टीप- पुस्तक, पुस्तक स्वामी द्वारा आपको भारतीय डाक के स्पीड़ पोस्ट द्वारा भेजी जावेगी ।




